FEATUREDGeneralLatestNewsउत्तर प्रदेशराज्य

पूरे यूपी में बढ़ी ठिठुरन, अगले 36 घंटे लखनऊ, वाराणसी सहित 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

पूरे यूपी में बढ़ी ठिठुरन, अगले 36 घंटे लखनऊ, वाराणसी सहित 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
———-

एनएचएल नेटवर्कः-
—–

लखनऊ शुक्रवार को यूपी में सबसे ठण्डे तीन शहर शाहजहांपुर, हरदोई और रायबरेली रहे. इन तीनों शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान की बात करें तो चुर्क सबसे ठण्डा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया.

अगले 36 घण्टे का मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने एकाध जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में भीषण कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के महानगरों नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में अगले 36 घण्टों तक कोहरा जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में दिन में पड़ेगी भीषण ठण्ड

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 13 जिलों में दिन में तापमान में बहुत कमी आयेगी. अलीगढ़, अमरोहा, बाराबंकी, बरेली, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मेरठ, शाहजहांपुर, बहराइच, गोण्डा, बस्ती और गोरखपुर में तापमान में बहुत गिरावट की आशंका जाहिर की गयी है. तापमान में ये कमी दिन में ज्यादा देखने को मिल सकती है. इसका मतलब ये है कि इन शहरों में दिन में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे गिर जायेगा.

Share This News