Skip to content
बेरीनाग में एक सौ कोरोना योद्धाओं का वैक्सीनेशन ।

एचएनएल नेटवर्क:-
बेरीनाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में बुधवार को एक सौ कोरोना योद्धाओं का वैक्नीनेशन किया गया । ब्लांक प्रमुख विनीता बाफिला ने फीता काट कर वैक्नीनेशन का उदघाटन किया । विकास खंड का पहला कोरोना की वैक्सीन डाॅo सिद्धार्थ पाटनी को लगाया गया । कोरोना का टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी और सफाई कमियों में खासा उत्साह देखा गया । कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे तक अजर्वेशन रूप में रखा गया । टीका लगाने के बाद किसी को कोई परेशानी नही हुई । प्रभारी चिकित्साधिकारी सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है । सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिशासी अभियन्ता वी के सिन्हा की देखरेख में वैक्सीनेशन किया जा रहा है । वैक्सीनेशन चार दिन तक चलेगा ।इस मौके पर डांo देवेन्द्र, डाॅo मनीषा सामन्त, डाॅoसाक्षी,डांo प्रियंका, फार्मसिस्ट एन एस रावत, दीपक रावत, मानू खड़ायत ,नंदन बाफिला, दीपक धानिक आदि मौजूद थे । एस डी एम अभय प्रताप सिंह ने भी निरीक्षण किया ।