FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढराज्य

कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना को कोषागार परिवार की तरफ से भावभीनी विदाई

कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना को कोषागार परिवार की तरफ से भावभीनी विदाई 

पिथौरागढ़ मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय पिथौरागढ़ में कार्यरत कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना का स्थानांतरण ऊधम सिंह नगर होने के फलस्वरूप उन्हें कोषागार परिवार की तरफ से भावभीनी विदाई प्रदान की गयी, साथ ही समस्त कोषागार परिवार द्वारा उनके स्थान पर आए श्री प्रशान्त कुमार शर्मा जी को कोषाधिकारी पिथौरागढ़ का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी डा. पंकज कुमार शुक्ला द्वारा उनके कार्य और स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति के तौर पर अपर ज़िलाधिकारी आर.डी. पालिवाल और सी.जे.एम मनोज कुमार द्विवेदी द्वारा भी दोनों अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी, महेश चन्द्र भट्ट, हरि कृष्ण, चंदन लाल वर्मा के अतिरिक्त लेखाकार, मनीष पंत, दीपक राय और समस्त कोषागार के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थि रहे।

Share This News