स्कूलों में लैब व कक्षों के लिए धन मंजूर
स्कूलों में लैब व कक्षों के लिए धन मंजूर।
——

बेरीनाग। राजकीय इंटर कालेज कार्कीनगर के लैब, आर्ट रूम,लाइब्रेरी रूम केलिए 59.54 लाखऔर राजकीय इंटर कालेज प्रेमनगर में सांइस लैब, कम्प्यूटर लैब एवं आर्ट रूम निर्माण के लिए 50.36 लाख और सहकारी समिति गोदाम बेरीनाग के गोदाम निर्माण के लिए 26.96 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड पिथौरागढ़ द्वारा निर्माण के लिए निविदा भी जारी कर दी है। विधायक मीना गंगोला ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कालेजों के भवन और लैब निर्माण के लिए धन स्वीकृत हुआ है। धनराशि स्वीकृत करने पर ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, जिला पंचायत सदस्य ज्योति जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज
बिष्ट, दीपक धानिक, नन्दन बाफिला, नरेन्द्र रौतेला, अर्जुन, चन्दनकोश्यारी,मनोज कार्की, सतीश जोशी आदि ने सीएम त्रिवेन्द्र रावत और विधायक मीना गंगोला का आभार जताया है।

