FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhand

धपना ने जीता स्वर्गीय नंन्दन सिह मेहता क्रिकेट टूनामेन्ट।

धपना ने जीता स्वर्गीय नंन्दन सिह मेहता क्रिकेट टूनामेन्ट

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गणाई_गंगोली-गणाई गंगोली में आयोजित स्वर्गीय नंदन सिंह मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया है,आज फाइनल मुकाबले में धपना ने विश्व एकादश को 28 रन से हराकर खिताब जीता,टॉस जीतकर पहले खेलते हुए धपना ने सभी विकेट खोकर 128 रन बनाए,धपना की शुरुवात बेहद खराब रही,धपना के शुरुवाती 4 विकेट 11 रन में ही गिर गए थे,लगने लगा था कि धपना की पूरी टीम जल्द आउट हो जाएगी,तभी इसके बाद कुलदीप व प्रदीप कार्की ने पारी को संभाला,कुलदीप ने सर्वाधिक 68 रन की पारी खेली,इन दोनों के आउट होने के बाद फिर टीम लड़खड़ा गयी और 128 रन पर ऑल आउट हो गयी,विश्व एकादश से सूरज व पवन ने 3-3 विकेट लिए वही सूर्या व धरमु ने 2-2 विकेट लिए,जबाब में 129 रन के लक्ष्य को उतरी विश्व एकादश की शुरूवात भी बेहद खराब हुई,पहले ही ओवर में देवेंद्र बोरा की घातक गेंदबाजी के आगे विश्व एकादश ने बिना रन बनाए ही अपने शुरुवाती 2 विकेट खो दिए,इसके बाद मंगल व सौरभ ने विश्व एकादश की पारी को संभाला,तभी मंगल का विकेट गिरने के बाद टीम फिर दबाब में आ गयी,लेकिन सौरभ एक तरफ से डटे रहे,जब तक सौरभ क्रीज में थे मैच विश्व एकादश की तरफ मुड़ा रहा,लेकिन सौरभ के विकेट के बाद धपना ने वापसी की और देखते ही देखते 6 विकेट हो गए,लगने लगा अब धपना मैच आसानी से जीत जाएगी,लेकिन सूर्या व अजय ने विश्व एकादश की लड़खड़ाती पारी को संभाला और बीच-बीच में कुछ लंबे हिट लगाकर दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया,दोनों की शानदार साझेदारी के समय लगने लगा कि मैच विश्व एकादश की झोली में जाएगा, तभी जैसे ही ये साझेदारी टूटी फिर धपना हावी हो गयी,और विश्व एकादश की पूरी पारी 100 रन पर ऑल आउट हो गयी,और फाइनल मैच 28 रन से हार गयी, विश्व एकादश से सौरभ ने 25 व अजय ने 19 व सूर्या ने 18 रन की पारी खेली, वही धपना से देवेंद्र बोरा व कुलदीप ने 3-3 विकेट लिए,कुलदीप को शानदार ऑल राउंडर खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया वही टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने के लिए (117 रन 5 विकेट) मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।वही आज के मैच का आंखों देखा हाल कमल उपाध्याय जी व विक्की तिवाड़ी जी द्वारा सुनाया गया,वही स्कोरिंग मनोज मेहरा  व नितिन उपाध्याय जी द्वारा की गयी, वही आज के अंपायर सम्भू पांडे व चंदन रावत रहे।


आज मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र नारायण राम आर्य  रहे,वही अन्य अतिथि गण में जिला पंचायत सदस्य गणाई चंदन बाणी , सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व अध्यक्ष जैक बोरा ,वरिष्ठ व्यक्ति दिवान सिंह बाणी ,ग्राम प्रधान गणाई अनिल कुमार ,ग्राम प्रधान गौलचौरा रमेश जोशी ,पूर्व अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय ,उत्तराखंड पुलिस से आये संतोष डोबाल ,गणेश राम ,क्षेत्र पंचायत सदस्य गणाई राजू उपाध्याय ,पत्रकार अमर उजाला कुंदन मेहता , राजकीय इंटर कॉलेज गणाई के समस्त

स्टाफ,सामाजिक कार्यकर्ता राजकमल मेहता , सूंठा ,क्षेत्र पंचायत सदस्य भट्टीगांव बीरेंद्र मेहता  समेत आदि लोग थे,विजेता ट्रॉफी सिद्धार्थ संभु पांडे  द्वारा व उपविजेता ट्रॉफी जैक बोरा  द्वारा दिया गया,वही मैन ऑफ द टूर्नामेंट जसवीर डोबाल  द्वारा दिया गया,वही विजेता व उपविजेता ट्रॉफी कुंदन मेहता  द्वारा दी गयी,वही अन्य ट्रॉफी चदंन बाणी  द्वारा दी गयी।

Share This News