आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2019का रिजल्ट जारी
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2019 रिजल्ट जारी।
———-

न्यूज होम लाइव नेइवर्क
दिल्ली। आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2019 रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में भर्ती के संबंध में सारी जानकारी दी हुई है.
बता दें कि रिजर्व बैंक की तरफ से आरबीआई मेन परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2020 को किया गया था. भारतीय रिज़र्व बैंक ने 14 और 15 फरवरी, 2020 को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा के परिणाम 17 मार्च, 2020 को जारी किए गए थे. इस भर्ती अभियान से रिज़र्व बैंक में 926 असिस्टेंट पद भरे जाएंगे. अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें. लेटेस्ट अपडेट के आते ही उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

