berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

थल के डूंगरी गांव में दिन दहाड़े गुलदार का व्‍यक्ति पर हमला

थल। थल के डूंगरी गांव में सुबह  11 बजे घर से बाजार आ रहे राजेंद्र सिंह मेहता(57) पुत्र पान सिंह  मेहता को घर से 200 मीटर दूर गेहूं  के खेत में दिन दहाड़े गुलदार ने हमला कर  दिया। झाड़ी में पहले से ही घात लगाए गुलदार ने राजेंद्र को पीछे से हमला करते हुवे घायल कर दिया। बाघ के हमले से चिल्लाने पर पास ही खेत में काम कर रही कई महिलाओं में शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे गुलदार जंगल की ओर भाग  गया.महिलाओं ने दो गुलदार को  जाते हुए देखा हैं। गुलदार के दिन दहाड़े हमला करने से गांव के लोग भयभीत हैं। गांव में हल्ला हो जाने पर सभी लोग मौके में पहुंच गए.घायल राजेंद्र को गांव के ही कुंवर सिंह  बीरेंद्र सिंह ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर पहुंचाया। घायल राजेंद्र के सिर,पीठ व तलवे में नाखून के जख्म के साथ नाक में दो तथा पांव के पास छः टांके लगे हैं।डॉ जीतेन्द्र सिंह मारु ने बताया घायल राजेंद्र खतरे से बाहर हैं।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया हैं।वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह  मेहता ने गांव में दिन दहाड़े आ रहे गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से गांव में गश्त लगाने की मांग की है।

Share This News