FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandअल्मोड़ा

मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौत पांच घायल,

उत्तराखंड कुमाऊँ मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौत पांच घायल, 
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

अल्मोड़ा-  भतरौजखान के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भतरौजखान में आज सुबह एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 5 लोग घायल बताये जा रहे है।

जानकारी के मुताबि​क हादसा आज शनिवार की सुबह करीब 5:45 बजे के आसपास हुआ।
मैक्स वाहन रामनगर- भतरोंजखान मार्ग में चौड़ीघट्टी और मछोड़ के बीच क्वेराड़ीखान के पास खाई में जा गिरा। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना​ मिलने के बाद भतरोंजखान थाना से पुलिस टीम मौके को रवाना हुई और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलो को भतरौजखान अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं जा रहे हैं, वाहन दुर्घटना के कारणों का पता नही चल सका है।

हादसे में मृतक–

1-तारा दत्त भट्ट पुत्र शंकर दत्त उम्र 51 वर्ष, निवासी धनखल द्वाराहाट
2-शेर सिंह बिष्ट उम्र 82 वर्ष निवासी कारचूली ताडीखेत रानीखेत

हादसे में घायलों की सूची

प्रमोद भट्ट पुत्र बंशीधर भट्ट , निवासी द्वाराहाट
कमल पंत पुत्र माधवानंद पंत निवासी द्वाराहाट
किरन भट्ट पत्नी प्रमोद भट्ट 4 वर्षीय करन पुत्र प्रमोद भट्ट लक्ष्मी बिष्ट पत्नी शेर सिंह सभी निवासी रानीखेत।सभी घायलों को भतरौजखान अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Share This News