berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

गंगोलीहाट पव्वाधार में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी

गंगोलीहाट पव्वाधार में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी।


न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:-

गंगोलीहाट तहसील के पव्वाधार नैनी मोटर मार्ग का विस्तार व जीआईसी पव्वाधार मे विज्ञान वर्ग शुरू कराये जाने को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू हुआ है।
क्षेत्रीय संघर्ष समिति पव्वाधार के अध्यक्ष शंकर सिह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण व इण्टर कालेज मे विज्ञान वर्ग शुरू करने की माँग को लेकर धरना और कृमिक अनशन पर बैठे हैं ।
बुधवार को ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व विधायक नारायण राम आर्या  धरना स्थल पर पहुंचे वहा दो घण्टे बैठे कहा सड़क कांग्रेस सरकार में स्वीकृत हुई थी भाजपा सरकार इस सड़क को नहीं काट पाए वही विज्ञान वर्ग जल्दी से जल्दी शुरू करने की मांग की। इस दौरान क्षेत्रीय संघर्ष समिति पव्वाधार के अध्यक्ष शंकर सिह ,बहादुर राम ,गोविन्द राम,भगवान सिह,जीत सिह अर्जुन सिह,पार्वती देवी क्रमिक अनशन पर बैठे।

Share This News