berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

बेरीनाग सफाई कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू

बेरीनाग सफाई कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त समेत विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा सुमित पवार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय में नारेबाजी की। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते आगामी तीन दिन में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक नगर पंचायत में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सोनू,रोहित, मनोज,मालती देवी,संजय ,कमला देवी,जितेन्द्र,प्रकाश राम,टिकू सिह,आदि कई लोग सामिल रहे।

 

Share This News