स्कूल द्वारा बच्चों को प्राइवेट किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने पर अभिभावकों में गुस्सा उपजिलाधिकारी से की शिकायत
बेरीनाग स्कूल द्वारा बच्चों को प्राइवेट किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने पर अभिभावकों में गुस्सा उपजिलाधिकारी से की शिकायत

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग। नगर के एक स्कूल द्वारा बच्चों और अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन द्वारा प्राइवेट किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने वाले स्कूल की शिकायत ज्ञापन देकर उपजिलाधिकारी अभय से स्कूल के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही मांग की । ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के एक स्कूल द्वारा बच्चों और अभिभावकों को प्राइवेट किताबें, स्कूल की नाम लिखी कापियां,स्कूल की नाम वाले नेम चिट, होम वर्क डायरी खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है । और सभी को बच्चों को तीन दिन के अन्दर निधारित दुकान से खरीदने को कहा गया है। स्कूल द्वारा बच्चों और अभिभावकों पर अनुचित दबाव डाल कर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है ।उत्तराखंड सरकार के द्वारा किसी दुकान को निधारित करना, प्राइवेट किताबें लगाया, नाम वाली कापियों के ब्रिकी पर रोक लगाई गई। उधर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्राइवेट किताबें लगाने और दुकान निधारित कर नियमों उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।इस मौके पर जीवन धानिक , दीपक भंडारी, राजेंद्र कठायत, सूरज भंडारी मौजूद थे ।

