सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के पद हेतु विज्ञप्ति जारी

न्यूज होम लाइव संवाददाता
विशेष लोक अभियोजक/सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के पद पर नियुक्ति हेतु इच्छुक अधिवक्तागणों से आवेदन मांगे गए हैं। इस हेतु इच्छुक अधिवक्तागणों को आवेदन (तिथि 21 अप्रैल, 2021 तक) निर्धारित प्रारूप पर पंजीकृत अथवा व्यक्तिगत डाक से उपलब्ध कराना होगा।
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि जनपद में पोक्सो अधिनियम के लंबित प्रकरणों के शीघ्र विचार व उनके निस्तारण हेतु गठित विशेष न्यायालय में राज्य की ओर से पैरवी हेतु विशेष लोक अभियोजक/सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के एक पद पर आबद्धता हेतु नया पैनल उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस हेतु विधिज्ञ वर्ग संस्था (बार) के सदस्यों से इस बाबत आवेदन मांगे जा रहे हैं। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 की धारा-32 की उपधारा (1) के अधीन विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किए जाने हेतु अधिवक्ता सात वर्ष से अन्यून अवधि तक विधि व्यवसाय में रहा हो। साथ ही अन्य शर्तों को निर्धारित प्रारूप पर तीन प्रतियों में 21 अप्रैल, 2021 तक अपराह्न तीन बजे तक उनके कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से आवेदन उपलब्ध कराना होगा। निर्धारित तिथि के बाद व अपूर्ण आवेदनों को स्वीकार नही किया जाएगा।

