berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

ग्रामीणों को नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ के स्वयंसेवक कर रहे हैं कोरोना के प्रति जागरूक

ग्रामीणों को स्वयंसेवक कर रहे हैं कोरोना के प्रति जागरूक

न्‍यूज होम लाइव संवाददाता निशा पंत

बेरीनाग। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ के स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है । नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय स्वयंसेवक निशा पंत द्वारा ग्राम पंचायत बुडेरा के विभिन्‍न गांवों में जाकर ग्रामीणों को संक्रमण से संबंधित जानकारी दी गई तथा घरों से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने, बार बार हाथ धोने की अपील करते हुए 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से कोरोना टीका लगाने की अपील की गई तथा 1 मई से प्रारंभ हो रहे टीकाकरण के अगले चरण में 18 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों से टीकाकरण करवाने को कहा गया।
नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ के समस्त युवा स्वयंसेवीयों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है तथा टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

Share This News