berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

बेरीनाग नगर में बड रही है जाम की समस्‍या

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग । बेरीनाग नगर में जाम की समस्या आम हो गई है। बाजार में जाम लगने से घंटों तक वाहन फंस रहे हैं। जिससे यात्रियों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को भी मुख्य बाजार में घंटों लगे जाम से यात्री बेहाल रहे। यात्रियों को जाम खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा।बाजार 2 बजे तक खुलने के कारण भीड बढ रही है ।वही इस दौरान लोगो में कोरोना का भी भय नही दिख रहा है।
सोमवार को बेरीनाग नगर के मुख्य बाजार में लंबा जाम लगा रहा। बाजार में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।  लोग घंटों वाहन में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों को पार्क किया जा रहा है, जो आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं।इधर थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि शादी का सीजन होने  व रविवार को बजार बंद रहने के कारण सोमवार को अधिक भीड हो रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार में लाेगों को जागरूक किया जा रहा है।

Share This News