सोमवार शाम आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में 95 नये कोरोना मरीज मिले, एक युवक की मौत ।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सोमवार को एक बार फिर कोरोना ने कहर ढाया है सोमवार शाम आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 95 नये कोरोना मरीज मिले जबकि एक युवक की मौत हो गई। जिले में अब तक कुल 10,1158 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है, जिसमें से कुल 3649 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

