FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 24 घंटों में 107 की मौत, 5 हजार 493 नए केस मिले।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

देहरादून । राज्य में दूसरी लहर बहुत तेजी से अपना पैर फैला रहा है। नित नए मामले सामने आते रहे है। जिसके कारण हालात बिगड़ते जा रहे है । हालत यह कि उत्तराखण्ड में  एक दिन में मरने वालों की संख्या भी रिकार्ड 122 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में एक ओर आम जन जहां इन आंकड़ों से डर रहा है, वहीं कोविड कफ्र्यू के दौरान भी बिना काम के भी विभिन्न बहानों से सड़कों पर धड़ल्ले से घूम रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेश में संक्रमितों के आंकड़े में गिरावट के बजाय इसमें बढोतरी हो रही है। यह भी सच है कि कोरोना संक्रमित होकर अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की मौत केवल कोरोना से ही नहीं हो रही है, बल्कि संक्रमण के साथ ही वह अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रयासों के बाद भी उनकी जान चली जा रही है।

 

आज के आंकड़े
संक्रमित हुए 5493
स्वस्थ हुए मरीज 3644
मौत हुई(पिछले 24 घंटे में) 107
अब तक प्रदेश में कुल संक्रमित 186014
अब तक प्रदेश में स्वस्थ हुए 128209
रिकवरी दर 68.92
सक्रिय मरीज 51127
आज विभिन्न जनपदों के आंकड़े
देहरादून जिले में 2266
हरिद्वार 578
ऊधमसिंहनगर 503
नैनीताल में 810
पौड़ी 330
टिहरी 153
अल्मोड़ा 163
उत्तरकाशी 106
चंपावत 128
रुद्रप्रयाग 59
बागेश्वर 146
चमोली 116
पिथौरागढ़ 135
कंटेनमेंट जोन की संख्या 256

बहरहाल, कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है।  दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के फार्मूले को भी अनिवार्य रूप से फालो करने का समय है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन भी चौबीसों घंटे आम जन की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हैं। ऐसे में आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।

Share This News