berinagFEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhand

सल्ट विधानसभा उपचुनाव में विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी महेश जीना

सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी महेश जीना

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने जीत दर्ज की। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि, मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत भी अपनी पहली परीक्षा में पास हो हुए हैं। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनैतिक चाणक्यों द्वारा जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, परिणाम भी ठीक उसी के अनुरूप ही आए। यहां भाजपा प्रत्याशी बाजी मार गए और वह संभवत: आगामी 08 माह के लिए विधानसभा में पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को यहां एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है। इस परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ता जहां जश्न मना रहे हैं, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे मुरझाए गए हैं। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस खेमे में आज सुबह से ही धुकधुकी मची थी, वहीं भारतीय जनता पार्टी जीत के प्रति शुरू से ही आश्वस्त दिखाई दे रही थी। इसका कारण यह भी था कि, आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के प्रत्येक चरणों में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ही बढ़त बनाए जा रहे थे। इस प्रकार मतगणना में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना इस उपचुनाव में 4,400 से ज्यादा मतों से विजयी घोषित हो गए हैं। इसी के साथ ही कांग्रेस को यहां पूरी ताकत झोंकने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है। जैसे ही महेश जीना के नाम की विजयी होने की घोषणा हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से वातावरण गूंज उठा। वह एक दूसरे को बधाई देने लगे।

 

Share This News