जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्रों की कुल 32 खाद्य सामग्री की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़,4मई अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग पिथौरागढ़ आर एस कठायत व खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार द्वारा मंगलवार को पूर्वाह्न में जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्रों की कुल 32 खाद्य सामग्री की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा 3 दुकानों से खाद्य सामग्री तेल,शब्जी मशाला व टोमेटो सॉस के भी सैम्पल लिए गए। इस दौरान उन्होंने खाद्य सामग्री बिक्री वाले प्रतिष्ठान स्वामियों से कहा कि वह गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री की बिक्री करें। कालातीत सामग्री की बिक्री न की जाय। ऐसी सामग्री पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। टीम द्वारा व्यापारियों से सोशियल डिस्टेंसिंग व कोविड दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए खाद्य सामग्री की बिक्री करने को कहा गया।

