FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

पहाड़ों में बिगड़ा मौसम , सात मई तक भारी बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून।  राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पांच मई को राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर में ओरेंज अलर्ट है। कहीं कहीं अतिवृष्टि के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और मैदानी इलाकों में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।
छह मई को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। सात मई को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।

Share This News