berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

गुलदार ने पूर्व सैनिक कुडल सिह मनराल पर हमला कर घायल किया।

गुलदार ने पूर्व सैनिक कुडल सिह मनराल पर हमला कर घायल किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-


बेरीनाग। नगर के खम्पा नगर कालौनी में पूर्व फौजी कुन्डल सिंह मनराल और शिक्षक भूपेन्द्र भंडारी पर गुलदार ने झपटा मार कर हमला किया । गुरूवार सुबह 10 बजे खम्पा नगर कालौनी पूर्व फौजी कुन्डल सिंह मनराल उम्र 55 वर्ष अपने आंगन में काम कर रहे थे अचानक झाडियों से निकल कर गुलदार ने कुन्डल सिंह पर झपटा मार दिया कुन्डल सिंह ने साहस से गुलदार का मुकाबला किया और जोर जोर से हल्ला किया ।परिजनों और आसपास के लोगों के हल्ला करने पर गुलदार भाग गया ।गुलदार के हमले से कुन्डल सिंह के हाथ पैर में खरोचें लग गये। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने झाडियों में छुपे गुलदार को भगाने की कोशिश की तो गुलदार ने शिक्षक भूपेन्द्र भंडारी पर भी झपटा मार दिया लोगों के हल्ला करने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया ।भूपेन्द्र भंडारी के हाथ में और शरीर में खरोंचे आ गये । दोनों को टीटनेश के इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केन्द में डाॅ संदीप ने किया । कुन्डल सिंह वन से मुआवजा देने और पिंजड़ा लगाने की मांग की है । वन वीट अधिकारी ज्योति वर्मा के नेतृत्व में मौके पर प॔हुची वन विभाग के गुलदार की ढूंढ़खोज की पर गुलदार कहीं नजर नहीं आया ।उधर वन रेंजर चंदा महरा ने बताया कि गुलदार को पकड़े के लिये पिंजड़ा लगाने के उचाधिकरियो से वार्ता की गई है ।

 

Share This News