पिथौरागढ़ मे भी कोरोना कर्फ्यू लागू…
पिथौरागढ़ मे भी कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया है आज जिलाधिकारी आनंद स्वरूप द्वारा इस बाबत आदेश जारी किया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़ जिले के समस्त नगरीय स्थानीय निकाय क्षेत्र मे यह कर्फ्यू लागू होगा, जनपद के अर्ध नगरीय क्षेत्र- मुनस्यारी, थल, मुवानी,नाचनी,गणाई-गंगोली, कनालीछीना, जौलजीबी, अस्कोट, वड्डा,बलुवाकोट,जाजरदेवल एवं बुंगाछीना मे दिनांक 7 मई 2021 से 10 मई 2021सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
7 मई को को समस्त दुकानें/ व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेगे।

8 मई को व्यापारिक प्रतिष्ठान, फल/सब्जी की दुकान,सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान एवं पशु चारे से संबंधित दुकानें बंद रहेंगी, केवल डेयरी, फल सब्जी की दुकान 12 बजे तक खुल सकेंगी।
8 मई को केवल राशन की दुकान, सरकारी गल्ले की दुकान,एवम पशु चारे की दुकान 12 बजे तक खुल सकेगी।
9 मई को समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान/संस्थान बन्द रहेंगे।
इन प्रतिबंध के दौरान पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर एवम गैस आपूर्ति को छूट दी गयी है ।

