पुलिस द्वारा कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण एवं पॉजीटिव हुए व्यक्तियों को वितरित की गई स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिसन किट।

संवाददाता दीपक जोशी:-
कांडा। मिशन हौसला अभियान के तहत कोरोना पॉजीटिव के परिजनों का जनपद पुलिस द्वारा कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण एवं पॉजीटिव हुए व्यक्तियों को वितरित की गई स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिसन किट। थानाध्यक्ष काण्डा को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि वह कोरोना संक्रमित है तथा होम क्वारन्टीन में है। जिस कारण वह परिवार में बीमार हो रहे माता-पिता व अन्य को उपचार/कोविड टेस्ट हेतु जिला चिकित्सालय नहीं ला सकता है। इस पर थानाध्यक्ष द्वारा व्यक्ति की समस्या सुनते हुए प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष को पुलिस टीम के माध्यम से व्यक्ति के परिजनों की जिला चिकित्सालय में उपचार कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा शीघ्र कार्यवाही कर व्यक्ति के परिजनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बागेश्वर लाया गया। जहां पर परिजनों का चिकित्सकों द्वारा कोविड टेस्ट किये जाने पर कुछ लोग कोविड पाॅजिटिव पाये गए। पुलिस टीम के प्रयासों द्वारा इनमें से कुछ को होम आईसोलेट व चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तथा अन्य का उपचार कराया गया। वही कोरोना पाॅजिटिव हुए दो व्यक्तियों द्वारा जनपद पुलिस के कोविड कन्ट्रोल रूम/अन्य नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई कि उनके पास चिकित्सा विभाग द्वारा जारी कोई भी दवाईयां नहीं हैं। इस पर जनपद पुलिस द्वारा चिकित्सा विभाग से सम्पर्क कर मेडिसन किट उक्त दोनों व्यक्तियों के परिजनों को दी गई। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रह्लाद सिंह,आरक्षी भुवन पाण्डे। आरक्षी चा0 राजेन्द्र सिंह।

