गंगोलीहाट के खिरमाडे में पुलिश ने 11 बोतल व 16 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट। थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान खिरमांडे पुरानी बाजार गंगोलीहाट से शेखर चन्द्र निवासी ग्राम नाकोट खिरमांडे के कब्जे से 28 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व भरत सिंह निवासी नाकोट खिरमांडे के कब्जे से 11 बोतल व 16 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की । दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 60 EX ACT/ 188 भादवि व 51B आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में उनि विजय कुमार,उनि मोहन चन्द्र, राकेश बोरा और कमल तुलेरा शामिल थे।

