FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhand

राज्य सरकार ने एक्स – रे टेक्नीशियन के कई पदों पर भर्ती निकाली।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने एक्स – रे टेक्नीशियन के कई पदों पर भर्ती निकाली है। लंबे समय से तैयारी कर रहे युवा आवेदन कर भर्ती में शामिल हो सकते है।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग , उत्तराखण्ड में समूह ‘ ग ‘ के एक्स – रे टैक्नीशियन के रिक्त 70 पदों पर ( बैकलॉग सहित ) सीधी भर्ती

बैकलॉग सहित ) सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं । इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से निम्नानुसार आवेदन कर सकते हैं,

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 14 मई , 2021 ऑनलाईन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि 18 मई , 2021 ऑनलाईन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 14 जून , 2021 ( रात्रि 11:59:59 बजे तक ) आवेदन शुल्क Net Banking / Debit Card / Credit 14 जून , 2021 Card द्वारा जमा करने की अन्तिम तिथि ( रात्रि 11:59:59 बजे तक ) है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग , उत्तराखण्ड में एक्स – रे टैक्नीशियन के पद हेतु रिक्तियों की कुल संख्या 70 है । रिक्तियों की संख्या घट – बढ़ सकती है ।

वेतनमान : – ₹ 44,900- 1,42,400 / – ( लेवल 7 ) 04. पद का स्वरूपः – अराजपत्रित / अंशदायी पेंशनयुक्त ।

शैक्षिक अर्हता एवं अधिमानी अर्हता : – एक्स – रे टैक्नीशियन के पद पर सीधी भर्ती के लिये आवश्यक है
अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तराखण्ड से विज्ञान के साथ इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए । अभ्यर्थी के पास उत्तराखण्ड स्टेट मेडिकल फैकल्टी अथवा उत्तराखण्ड पैरामेडिकल काउन्सिल में पंजीकरण के योग्य एक्स – रे टैक्नीशियन / टैक्नालॉजी का डिप्लोमा अथवा डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिप्लोमा अथवा डिग्री हो ।

अभ्यर्थी के पास उत्तराखण्ड स्टेट मेडिकल फैकल्टी अथवा उत्तराखण्ड पैरामेडिकल काउन्सिल में पंजीकरण का प्रमाण पत्र हो ।

हिन्दी का कार्य साधक ज्ञान हो । अधिमानी अर्हताएं : 1. प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो , या 2. राष्ट्रीय कैडेट कोर का ” बी ” प्रमाण – पत्र अथवा ” सी ” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो ।

Share This News