छत्तीसगढ़

रायगढ़ में लॉकडाउन के बढ़ने पर पुलिस भी मुस्तैद

 

संवाददाता:- मुकेश भारती

रायगढ़ में आगामी 31 मई तक जिला प्रशासन ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है, इसी के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस प्रशासन भी फिर से एक बार जनता को लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के बढ़ने पर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूर्व के समान यथावत रहेगी, बल्कि इस बार पुलिस और भी सख्त होने वाली है, बेफिजूल घूमने वालों और लॉकडाउन का नियम तोड़ने वालों पर इस बार पुलिस सख्ती से निपटने के मूड में है।
और जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के सोच के अनुरूप इस बार भी जिला पुलिस द्वारा सभी जगह हेल्प डेस्क पूर्व की भांति चलता रहेगा हर जरूरतमंद को पुलिस हर प्रकार की संभव मदद करेगी।
जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह से सील है सभी जगह पुलिस के जवान मौजूद है बगैर ईपास के और कोविड जांच के किसी को भी सीमा में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है साथ ही सभी प्रमुख चौक चौराहों पर चौबीसों घंटे पुलिस के जवान मौजूद हैं हर आने जाने वाले से पूछताछ किया जा रहा है बगैर आवश्यक कार्य के घूमने निकले लोगों को समझाइश देकर वापस भेजा जा रहा है, वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

बाइट- अभिषेक वर्मा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़

वीडियो जर्नलिस्ट प्रमोद यादव के साथ सत्यजीत घोष की रिपोर्ट

Share This News