पिथौरागढ़ इकाई द्वारा अखिल भारतीय साहित्य परिषद,पिथौरागढ़ शाखा के तत्वाधान में छायावादी युग के नव प्रवर्तक कवि सुमित्रानंदन पंत जी के जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम रखा गया।

न्यूज होम लाइव नेटनर्क:-
पिथौरागढ़ इकाई द्वारा अखिल भारतीय साहित्य परिषद,पिथौरागढ़ शाखा के तत्वाधान में छायावादी युग के नव प्रवर्तक कवि सुमित्रानंदन पंत जी के जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम रखा गया। जिसकी अध्यक्षता सुनील पाठक (प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सहित्य परिषद ,उत्तराखंड) ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर नीतू शर्मा (हिंदी विभागाध्यक्ष, इसाबोला थोबर्न गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ) मौजूद थीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बसंत भट्ट (इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के जनरल सेक्रटरी, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक,राज्य आंदोलनकारी संगठन के मुख्य1 सरंक्षक ) मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई तत्पश्चात संघ गीत गाया गया।
कार्यक्रम में अजय ओली (अध्यक्ष घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर आर्गेनाइजेशन), बीना फुलेरा ,पूनम दानू , योगिता पंत , बलवंत रौतेला , शैली बंसल ने अपनी रचनाओं प्रस्तुत की।सभी की रचनाएँ श्रव्यपूर्ण, सार्थक तथा अति सुंदर थीं। साहित्यकारों ने बहुत ही सुंदर तरीके से अपने – अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए किरण भट्ट तथा सभी विद्वान साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।

