कोरोना मृतक के शवदाह संस्कार का ग्रामीणो ने किया विरोध।
अस्कोट :-
कोरोना मृतक के शवदाह संस्कार का ग्रामीणो ने किया विरोध

ख्वाकोट के 44 संक्रमितो मे से एक की मौत
लाठी-डण्डे लेकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध मे की पत्थरबाजी
न्यूज होम लाइव संवाददाता महेश पाल

बीते बारह मई को हुयी ख्वांकोट गांव की सामुहिक टैस्टिंग मे 44 लोग पाजेटिव पाये जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है।उनमे से 97 वर्षीय शोभन सिह की मौत होने पर परिजनो ने प्रशासन को सूचना थी।रविवार को तहसीलदार कनालीछीना के नेतृत्व मे स्वास्थ विभाग की टीम मृतक के दाह संस्कार को पीपीई किट व अन्य उपकरण सहित गांव पहुंचे और कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार मृतक को तीतरी मे बने चिन्हित कोविड शवदाह गृह पहुंचे।

परिजनो के साथ शवदाह हेतु चिता तैयार करने तक तीतरी व स्यालतड़ गांव के ग्रामीण विरोध करने लगे और पथराव शुुरु कर दिया।ग्रामीणो का कहना था कि संक्रमितो की लाश यहां ना जलायी जाये।
मृतक शोभन सिह सेवानिवृत शिक्षक थे और इसी क्षेत्र मे लगभग बीस वर्षो तक उन्होने सेवाऐं दी है परिवारजन द्वारा ऐसी मार्मिक अपील करने के बाद भी ग्रामीण ना मानें।
विरोध यहां तक बड़ गया कि काली नदी पार नेपाल क्षेत्र के लोग भी पार से विरोध मे हल्ला करने लगे।विडियो फोटो बनाते परिजनो के फौन भी विरोधियो ने क्षतिग्रस्थ कर मारपीट को उतारु हो गये।
तहसीलदार और पटवारी ओगला ने कुछ होमगार्डो की मदद से विरोधियो को काबू मे कर उन्हें समझाया कि यह जगह प्रशासन द्वारा चिन्हित है और यही पर कोविड मृतकों का शवदाह किया जाना है।

