राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग से दो नन्हे वैज्ञानिकों का चयन:
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग से दो नन्हे वैज्ञानिकों का चयन:
न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-

बेरीनाग।राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के उपलक्ष्य में स्पेक्स एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून (UCOST) द्वारा छात्र/छात्राओं के लिए विज्ञान एवं तकनीकी पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28.04.2021 से 7.05.2021 के मध्य किया गया था।

इस प्रतियोगिता के ग्रुप 4 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग की एम०एससी० तृतीय सेमेस्टर (रसायन विज्ञान) की छात्रा कु सुनीता द्वारा प्रथम तथा कु गुंजन कार्की द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त कर बेरीनाग कॉलेज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कु सुनीता का मॉडल जड़ी बूटी शोध द्वारा COVID-19 का बचाव जबकि कु गुंजन कार्की का मॉडल जल संरक्षण आधारित था। दोनों ही छात्राओं द्वारा अपना शोध कार्य रसायन विज्ञान प्रभारी डॉ बी एस बिष्ट के निर्देशन में प्रस्तुत किया। दोनों छात्राओं के नन्हें वैज्ञानिक प्रतियोगिता में चयनित होने पर प्राचार्य प्रोफेसर सी डी सुंठा, विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ जे एन पंत, डॉ बी एस बिष्ट, डॉ पी सी मठपाल, डॉ एम एस कुटियाल, डॉ अंकिता जोशी सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवम कर्मचारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है तथा दोनों ही छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

