FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

पलामू: स्टोन क्रेशर पर मजदूर महिला की मौत,जबकि एक महिला की हालत गंभीर, हंगामा

पलामू: स्टोन क्रेशर पर मजदूर महिला की मौत,जबकि एक महिला की हालत गंभीर, हंगामा

अरविन्द अग्रवाल की रिर्पोट:-

पलामू जिले में छतरपुर थाना क्षेत्र के गांव डाली के निकट सोमवार की सुबह स्टोन क्रशर पर पट्टा चढ़ाने के कर्म में मशीन के बीच एक मजदूर महिला की दबने से मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है मजदूर महिला की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ क्रेशर पर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया।

थाना क्षेत्र के डाली गांव जाने वाले रास्ते पर स्थित इस स्टोन क्रेशर पर यहीं का रहने वाली मजदूर महिला विगत कई माह से कार्य कर रही थी। सोमवार को अहले सुबह गांव निवासी दिलवा कुंवर (36) वर्ष राजपतिया देवी (38) वर्ष सहित अन्य लोगों के साथ क्रशर पर काम करने गई थी की इसी बीच दोनों क्रशर मशीन के पट्टा चढ़ाने के चपेट में आ गई। जिसमें दिलवा कुंवर की घटना स्थल पर मौत होगई।जबकि एक महिला राजपतिया देवी बुरी तरह घायल हो गए। इसकी सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए जहां लोगों ने आनन फानन में क्रेशर पर काम कर रहे अन्य लोग उसे छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए ले कर गए जहां घायल महिला को स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेदिनीनगर अस्पताल रेफर कर दिया है।

इधर महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों के साथ स्टोन क्रेशर पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत उठाना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती थी। मृतक अपने पीछे
16 वर्षीय बच्ची एवं 8 वर्ष के बेटा छोड़ गई है वही घायल महिला का दो बच्चा और 2 बच्ची है।

ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि जब स्टोन क्रशर पर ना तो मालिक है और ना मुंशी हैं,तो किस आधार पर चलाया जा रहा है? ऐसे क्रशर संचालक पर प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?

छत्तरपुर के डाली पंचायत के कौशल नगर निवासी वन रखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2007 में स्टोन क्रशर और लीज की प्रक्रिया शुरुआत हुआ जहां क्षेत्र के जंगलों में पत्थर तोड़ कर क्रशर मशीन पर पिसाई का कार्य होता रहा। पूर्व में पत्थर तोड़ने के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि क्रशर संचालन बबलू गुप्ता के द्वारा किया जा रहा है। जो पूर्व में भी इसी क्रशर पर एक लड़की कि हाथ टूट गई थी। बताया कि क्रशर के चारों और कोई बाउंड्री वाल नहीं बनाया गया है, प्रदूषण फैलाने का कार्य किया जा रहा है। आज इस समाजिक प्रदूषण से रोका जा सकता है। कौशल किशोर ने बताया कि आज इस क्रेशर से जो घटना हुई है भयावह बताया है। क्रशर संचालन से चारों व्यक्ति को मुआवजा दिलाने की बात कह रहें थे जिससे परिवार का भरण पोषण हो सके।

उधर, छत्तरपुर थानाध्यक्ष शेखर कुमार का कहना है कि मृतक महिला का मौत हो गई है जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। मृतक महिला का शव कब्जे में लेने का काम किया जा रहा है। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वही घायल महिला को इलाज के लिए भेज दी गई है। मामले में आगे की करवाई कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This News