बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, PM मोदी ने किया 2-2 लाख रुपए के
τ
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पश्चिम बंगाल में सोमवार को आसमानी बिजली ने कहर बरपाया है. उसने 13 लोगों की जिंदगियां निगल ली हैं. सिर्फ मुर्शिदाबाद जिले में ही 9 लोगों की मौत हुए है, जिसके बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवारों राहत देने के तौर पर मुआवजा देने का ऐलान किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की. साथ ही साथ गहरी संवेदनाए व्यक्त की हैं.प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए ट्वीट में कहा गया है, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है. घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे.’

