मौसम विभाग द्वारा 15 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी जारी

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून।उत्तराखंड में मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पर्वती जिलों में 17 जून तक कही कही भारी बारिश,तीव्र बौछार और गर्जना के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग द्वारा 15 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि 16 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा 17 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश और चमोली रुद्रप्रयाग देहरादून में बारिश का अनुमान है।

