बेरीनाग पोस्ट आफिस मे सर्वर मे हुई खराबी से एक महिने से काम ठप्प, बौखलाए काग्रेसियो ने धरना प्रर्दशन किया।
बेरीनाग पोस्ट आफिस मे सर्वर मे हुई खराबी से एक महिने से काम ठप्प, बौखलाए काग्रेसियो ने धरना प्रर्दशन किया

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग डाकघर में सर्वर रिसीवर खराब है होने के कारण दो महिने से कामकाज ठप हो गया है। इस कारण डाकघर से जुड़े सारे कामकाज प्रभावित हो रहे है। स्थानीय लोगो ने बताया कि सर्वर खराब होने से समय पर आरडी जमा नहीं हो पा रही है। उन्हें पैनल्टी भी भरनी पड़ रही है। तथा वृद्धा अवस्था,विकलांग,विधवा पेन्सन के लिए दूर दूर से लोग आ रहे है लेकिन पोस्ट आफिस मे सर्वर खराब होने से उन्हे निराश लौटना पढ रहा है। पोस्ट मास्टर ललित बिष्ट ने बताया कि सर्वर रिसीवर खराब होने के बारे में उच्चाधिकारियों को मेल व पत्र से अवगत कराया जा चुका है। मंगलवार को काग्रेस व्लाक अध्यक्ष दीपक नेवलिया के नेतृत्व मे पोस्ट आफिस मे एक महिने से सर्वर मे खराबी को ठीक नही करने को लेकर विभाग की लापरवाही पर विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर दीपक नेवलिया ने कहा कि अगर 15 दिन के अन्दर विभाग इस समस्या का समाधान नही करता है तो पोस्ट आफिस मे ही आन्दोलन व अनशन किया जायेगा। मौके पर दीपक नेवलिया,रेखा भण्डारी पूर्व व्लाक प्रमुख,मनोज सानी, पुष्कर लाल, हेम कुमार,राजू पाठक,लालु भण्डारी आदि कई लोग सामिल रहे।

