LatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

किसान नेता सुखचैन सिंह खालसा की करंट लगने से हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।

किसान नेता सुखचैन सिंह खालसा की करंट लगने से हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

(दीपक भारद्वाज सितारगंज)

सितारगंज किसान नेता लालपुर निवासी सुखचैन सिंह खालसा की बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई किसान आंदोलन में क्षेत्र के किसानों की आवाज बुलंद करने वाले सुखचैन सिंह खालसा के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में भारी क्षति हुई है आपको बताते चलें लालपुर निवासी सुखचैन सिंह खालसा के निधन कि जैसे ही खबर आई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई फेसबुक व्हाट्सएप पर सुखचैन सिंह खालसा की मृत्यु की पोस्ट वायरल होने पर क्षेत्रवासियों और उन्हें जानने वाले शोक संवेदनाएं व्यक्त करने लगे जानकारी के अनुसार सुखचैन सिंह खालसा को सुबह खेत में काम करते वक्त बिजली का करंट लगने से उनकी मृत्यु होना बताया जा रहा है सुखचैन बहुत ही मिलनसार है वह सामाजिक और धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते थे वहीं केंद्र सरकार द्वारा किसानों के फायदे के लिए बनाए गए 3 कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन में भी शामिल रहे किसानों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें किसान नेता के रूप में भी जाना जाता था उनके निधन पर उनके परिवार में कोहराम मच गया

Share This News