FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

भेरंगपट्टी स्थित ब्यालकटिया गांव के नंदी देवी के भवन के पिछले हिस्से की दीवार ध्वस्त।

भेरंगपट्टी स्थित ब्यालकटिया गांव के नंदी देवी के भवन के पिछले हिस्से की दीवार ध्वस्त।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गंगोलीहाट। क्षेत्र के भेरंगपट्टी स्थित ब्यालकटिया गांव के बोयल पटवारी क्षेत्र की नंदी देवी 45 पत्नी स्व. गोपाल सिंह के भवन के पिछले हिस्से की दीवार ध्वस्त हो गयी है। राजस्व उप निरीक्षक बोयल विजय पंत ने बताया कि भारी बारिश होने के कारण नंदी देवी के निर्माणाधीन भवन की पीछे की दीवार ध्वस्त हो गयी हैं। बताते चले कि नंदी देवी के पति गोविंद सिंह की 18 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी थी। नंदी देवी का लड़का ईश्वर सिंह 21 व पुत्री अंजलि 19 ने दिन- रात मेहनत मजदूरी कर उक्त दो कमरे का मकान खड़ा किया, लेकिन कल रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गरीब परिवार का मकान का सपना चकनाचूर हो गया। नंदी देवी अंत्योदय परिवार से है, लड़का भी बेरोजगार है। इस समय नंदी देवी का परिवार अपने जेठ केशर सिंह के पुराने घर में रहता है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक बोयल विजय पंत ने मौके पर जाकर घटनास्थल की जांच कर आवश्यकीय कार्रवाई कर रिपोर्ट गंगोलीहाट तहसील को भेज दी है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह गुरचन ने सरकार व प्रसाशन तथा गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला से गरीब परिवार को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है।

Share This News