आयुष विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित आयुष हेल्प डेस्क।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। आयुष विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित आयुष हेल्प डेस्क द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेश जोशी के निर्देशानुसार कोविड रोगियों और पोस्ट कोविड रोगियों को लगातार फ़ोन के माध्यम से संपर्क कर होम आइसोलेशन रोगियों को चिकित्सा सलाह ,प्रतिदिन स्वास्थ्य की मॉनिटरिंगऔर स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी और मानसिक रूप से सहायता की जा रही है।जिला नोडल अधिकारी डॉ नीरज कोहली ने बताया कि जनपद में प्रतिदिन 6 चिकित्सधिकारियों द्वारा कनसेलटेंट के रूप में कार्य किया जा रहा है।आयुष डेस्क की शुरूआत 1 मई 2021 से की गई थी,अब तक डेस्क के माध्यम से 5474 कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों को और 2243 पोस्ट कोविड रोगियों को कॉल की गई हैं।प्रत्येक रोगी का विवरण भी ऑनलाईन फॉर्मेट के माध्यम से निदेशालय को प्रेक्षित किया जाता है,जिसकी सचिब स्तर पर मॉनिटरिंग की जातीहै,साथ ही जिला अधिकारी महोदय पिथौरागढ़ को भी प्रतिदिन आयुष हेल्प डेस्क की रिपोर्टिंग की जाती है।
डॉ नीरज कोहली ने बताया कि आयुष हेल्प डेस्क के माध्यम से ही जरूरतमंद रोगी को चिन्हित कर आयुष किट और आयुष 64 दवा भी आयुष रथ अथवा आरोग्य केंद्र से उपलब्ध कराया जा रहा है।हेल्प डेस्क में डॉ कन्चन सुंठा,डॉ हेमलता पायर, डॉ सलीम अहमद,डॉ राजेन्द्र कार्की,डॉ त्रिभुवन जोशी और पोस्ट कोविड हेतु डॉ धीरज आर्य द्वारा कार्य किया जा रहा है।


