berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarh

SDRF और पुलिस ने जवान के शव को रात लगभग 11 बजे झील से निकाला।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़ – गंगोलीहाट के झलतोला में बने कृत्रिम झील में कल एसएसबी के जवान की डूबन का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी लगते ही बेरीनाग प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश राय और एसडीएम गंगोलीहाट बीएस फोनिया पुलिस टीम के साथ मौक पर पहुंचे। पुलिस द्वारा जवान की तत्काल खोजबीन जारी कर दी, वहीं SDRF की टीम भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी थी, SDRF की टीम ने घटना स्थल पहुँचते ही जवान को खोजबीन में जुट गई।बताया जा रहा है देर रात लगभग 11 बजे जवान की शव को एसडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा जवान के शव को झील से निकला गया जवान के डूबने से परिवार में कोहराम मच है। क्षेत्र में शोक की लहर है। जवान अपने पीछे पत्नी, लड़की, भाई, माँ को छोड़ गए,बताया जा रहा है जवान और उसके साथी लम्केशवरशिव मंदिर पूजा में गए थे लौटते वक्त जवान द्वारा कृत्रिम झील में नहाने की योजना बनाई जवान झील में नहाते वक्त डूबने लगा साथ में गए लोगों द्वारा जवान को बचाने के प्रयास किये लेकिन सभी प्रयास विफल रहे जवान झील में डूब गया। एसएसबी जवान दिनेश सिंह बोरा चाकबोरा निवासी है। जो एसएसबी में हवलदार है। बेरीनाग थाना से मिली जानकारी के अनुसार SDRF और पुलिस ने जवान के शव को रात लगभग 11 बजे झील से निकाल लिया गया है पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण करने केे बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Share This News