बेरीनाग हरिद्वार महाकुम्भ में कोरोना टैस्टिग के नाम पर महाघोटाले की उच्च स्तरीय जांच और महंगाई को लेकर सरकार का पूतला फूका।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग हरिद्वार महाकुम्भ में कोरोना टैस्टिग के नाम पर महाघोटाले की उच्च स्तरीय जांच और महंगाई को लेकर बेरीनाग बैंक चौराहे पर पूर्व प्रमुख रेखा भंण्डारी के नेतृत्व में काग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूका ।
इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक नेवलिया ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार पर आम जनता के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड की जनता का मजाक बनाकर भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। जिसे जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि 2022 से पहले भाजपा नेता स्वयं ही आपस में बयान बाजी कर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जनता उनको जल्द ही जवाब देगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंभ में फर्जी कोरोना मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। यहां पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक नेवलिया पूर्व प्रमुख रेखा भंण्डारी, काग्रेस नगर अध्यक्ष हयात सिह बाफिला, बल्वंत सिह धानिक, बब्लू डसीला,मोहित कुमार ,शिवा भंण्डारी, पुष्कर लाल ,हीरा आदि मैजूद थे।

