राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा मास्को से ऑनलाइन परमाणु पदार्थ और क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन।
राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा मास्को से ऑनलाइन परमाणु पदार्थ और क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग।राजकीय महाविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स द्वारा मॉस्को से ऑनलाइन परमाणु पदार्थ और क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ फ्रेसें एलेक्जेंड्रा, जॉइंट इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूक्लियर रिसर्च मॉस्को रसिया द्वारा परमाणु पदार्थ और क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परमाणु पदार्थ को पर्याप्त रूप से उच्च घनत्व तक संकुचित किया जाता है, तो क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स की स्पर्शोन्मुख स्वतंत्रता के आधार पर, यह उम्मीद की जाती है कि यह क्वार्क पदार्थ बन जाएगा , जो क्वार्क की एक पतित फर्मी गैस है। क्वार्क-ग्लूऑन प्लाज्मा या क्वार्क सूप क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स में पदार्थ की एक अवस्था है जो अत्यधिक उच्च तापमान और/या घनत्व पर मौजूद होती है । माना जाता है कि इस अवस्था में स्पर्शोन्मुख रूप से मुक्त मजबूत-अंतःक्रियात्मक क्वार्क और ग्लून्स शामिल होते हैं, जो आमतौर पर परमाणु नाभिक या अन्य हैड्रॉन के अंदर रंग कारावास द्वारा सीमित होते हैं । इसके साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर में लार्ज हैड्रन कोलाइडर तथा रिलेटिविस्टिक हेवी आयन कोलाइडर के प्रयोग द्वारा विस्तृत किए गए ठोस प्रयोगात्मक परिणामों को देखते हुए, पीबी-पीबी टकरावों में पदार्थ की एक नई अवस्था के गठन की आधिकारिक रूप से घोषणा की गई थी। डॉ फ्रेसें अलेक्जेंड्रा ने जॉइंट इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर मॉस्को रसिया मैं होने वाले अंतर्राष्ट्रीय न्यूट्रॉन आयन कोलाइडर एक्सेलेरेटर प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी। डॉ गरिमा पुनेठा भी जॉइंट इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूक्लियर रिसर्च मॉस्को मैं होने वाली गतिविधियों का हिस्सा है तथा वहां हो रही परमाणु पदार्थ शोध से जुड़ी है। इस कार्यक्रम मे अनेक शोधकर्ता ने जुड़कर इस वेबीनर की महत्वता पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी डी सुंठा द्वारा की गई जबकि संचालन डॉ गरिमा पुनेठा द्वारा किया गया तथा सभी वक्ता का एवं वेबिनार से जुड़े विभिन्न प्रोफेसरो का आभार व्यक्त किया l वेबिनार को सफल क्रियांवयन हेतु डॉ पी सी मठपाल, डॉ ललित सिंह, डॉ अश्विनी कुमार , डॉ धीरज खाती, डॉ जे एन पंत, डॉ एल डी मिश्रा, डॉ ओम प्रकाश, डॉ बी एस बिष्ट, डॉ एम एस कुटिया तथा सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

