गंगोलीहाट मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति का 23 वें दिन धरना जारी रहा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखालपाठक तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण(लगभग 11 km) किए जाने की मांग को लेकर तहसील रोड के निकट ललित सिंह बिष्ट(अध्यक्ष समिति) के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया गया है।उक्त क्रम में आज दिनाक 03/08/2021 को 23 वे दिन निम्नांकित व्यक्ति उक्त क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। जिनका विवरण निम्न प्रकार है। दान सिंह निवासी कोलिया, दान सिंह निवासी कोलिया, गोविंद सिंह निवासी कोलिया,मदन सिंह निवासी कोलिया उक्त के अतिरिक्त समर्थन देने वालों में मुख्य रूप से ललित सिंह बिष्ट (अध्यक्ष ),विक्रम सिंह (उपाध्यक्ष), पुष्कर सिंह भंडारी,भगत सिंह बुगला, केशव सिंह बिष्ट (पूर्व सैनिक), राजेंद्र सिंह बिष्ट (पूर्व सैनिक), नीरज सिंह संजय सिंह आदि उपस्थित हैं। उक्त के अतिरिक्त आज दिनांक 3/08/2021 को संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दिनांक 04/08/ 2021 को उक्त मांग को लेकर मां चामुंडा गेट गंगोलीहाट से तहसील मुख्यालय तक एक जुलूस निकाले जाने बाबत एक सूचना प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी महोदय गंगोलीहाट को प्रेषित किया गया है । मुख्य रूप से कल्याण राम( जिला पंचायत सदस्य सुगड़ी), गोपाल सिंह बिष्ट (प्रधान बनेला गांव), विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।। उक्त संबंध में अवगत कराना है की उक्त जुलूस को क्षेत्रान्तर्गत आम आदमी पार्टी द्वारा अपना समर्थन दिया जाना प्रस्तावित किया गया है।।

