FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखंड में 7 अगस्त तक मौसम विभाग ने जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी की।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। उत्तराखंड में 7 अगस्त तक मौसम विभाग ने जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी की है। राज्य में 4 अगस्त और 5 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 6 और 7 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में तीव्र बाजारों के साथ बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल पिथौरागढ़ बागेश्वर देहरादून पौड़ी तथा टिहरी जनपदों में 4 और 5 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है लिहाजा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा 6 अगस्त और 7 अगस्त को येलो अलर्ट जारी करते हुए चमोली पिथौरागढ़ जनपद में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

 

Share This News