FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

जजूट मैं हाई वोल्टेज के चलते 3 दर्जन से अधिक ग्रामीणों के कई इलैक्ट्रीक उपकरण फूक जाने से लाखों का नुकसान ।

जजूट मैं हाई वोल्टेज के चलते 3 दर्जन से अधिक ग्रामीणों के कई इलैक्ट्रीक उपकरण फूक जाने से लाखों का नुकसान ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट।तहसील मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत जजूट मैं हाई वोल्टेज के चलते 3 दर्जन से अधिक ग्रामीणों के कई उपकरण फूक जाने से लाखों का नुकसान हो गया है ग्रामीणों ने गंगोलीहाट पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौप कर नुकसान की भरपाई की मांग की गई है ज्ञापन में कहा गया है की 3 /8/ 2021 से ग्राम जजूट मैं विद्युत नहीं थी दिनांक 4/ 8/ 2021 को विद्युत विभाग के कर्मचारी गांव में आए उन्होंने फाल्ट ठीक किया किंतु लाइन चालू करते ही ग्रामसभा जजूट के तोक पिपलेत, खरीक, सुनौली सहित कई तोकों के ग्रामीणों के सारे विद्युत उपकरण नष्ट हो गए जिससे ग्रामीणों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया ग्रामीणों ने इसके लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए उक्त नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की माग की है मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने उपकरणों को लेकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है विद्युत विभाग को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि 38 परिवारों के विद्युत उपकरण टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज ,एल ई डी टीवी, बल्ब, विद्युत मीटर बल्ब आदि विद्युत उपकरण फुक चुके हैं तथा घरों में लगाई गई विद्युत लाइन के तार भी जल चुके हैं ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान पति शंकर राम दयालु राम जीवन राम मनोज राम राजू राम रजूली देवी हेमंत कुमार ललित कुमार किशन राम हरीश पंत भुवन पन्त संजय लाल आदि सामिल थे इस संबंध में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी गिरीश आर्या ने शीघ्र जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है

Share This News