उत्तराखण्ड 615 करोड़ 48 लाख कि केंद्र से मिली स्वीकृति ।
उत्तराखण्ड 615 करोड़ 48 लाख कि केंद्र से मिली स्वीकृति ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सड़क अवस्थापन निधि (सीआरआईएफ) के अन्तर्गत 615.48 करोड़ रूपये 42 सड़क मार्ग-पुलों के प्रस्तावों को स्वीकृती मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत राज्य गठन से वर्ष 2017 तक, 17 वर्षों में राज्य में 614.85 करोड़ रूपये के कार्यों की स्वीकृतियां भारत सरकार से प्राप्त हुई है। वर्तमान सरकार के कार्यालय में सीआरएफ के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों हेतु विगत वर्ष 508.77 करोड़ की स्वीकृति के कार्य चल रहे हैं। इस प्रकार सीआरएफ के अन्तर्गत वर्तमान सरकार के चार साल के कार्यालय में 1124.25 करोड़ की स्वीकृतियां प्राप्त हो गयी हैं. भारत सरकार के इस अतुलनीय सहयोग से सड़क और सेतु निर्माण के कार्य निर्वाध रूप से क्रियान्वित होगें. मार्ग आम जनमानस के आवागमन हेतु सुलभ एवं आरामदायक होगें. भारत सरकार के उक्त सहयोग से सड़क मार्गों में जाम की स्थिति में सुधार होगा तथा यातायात सुलभ एवं आरामदेय होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसी भी प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक उन्नति में आवागमन के साधनों की सुलभ उपलब्धता का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। उत्तराखण्ड राज्य में पर्वतीय भू-भाग के दृष्टिगत प्रदेश के नागरिकों के चहमुखी विकास में सड़क मार्गों की प्रासंगिकता अत्यन्त उपयोगी है।

