FEATUREDGeneralLatestNewsppउत्तराखंडबागेश्वर

राजस्व बागेश्वर के 01 रिक्त पद के सापेक्ष विधि परामर्शी निदेशिका के प्रस्तर 7.03 में उल्लिखित व्यवस्थानुसार आवेदन पत्र आमंत्रितl

जिला शासकीय अधिवक्ता, राजस्व बागेश्वर के 01 रिक्त पद के सापेक्ष विधि परामर्शी निदेशिका के प्रस्तर 7.03 में उल्लिखित व्यवस्थानुसार आवेदन पत्र आमंत्रित

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर 13 अगस्त, 2021… जिलाधिकारी विनीत कुमार ने अवगत कराया है कि अपर सचिव, न्याय एवं अपर विधि परामर्शी, न्याय अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून के पत्र के अनुपालन में जनपद बागेश्वर में जिला शासकीय अधिवक्ता, राजस्व बागेश्वर के 01 रिक्त पद के सापेक्ष विधि परामर्शी निदेशिका के प्रस्तर 7.03 में उल्लिखित व्यवस्थानुसार आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद बागेश्वर में जिला शासकीय अधिवक्ता, राजस्व के उक्त रिक्त पद के सापेक्ष विधि परामर्शी निदेशिका के प्रस्तर 7.03 में उल्लिखित व्यवस्थानुसार इच्छुक एवं योग्य अधिवक्ता जिनका विधि व्यवसाय में कम से कम 10 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका हो, के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र 15 दिन के भीतर 02 प्रतियों में जिलाधिकारी कार्यालय, बागेश्वर में प्रस्तुत करना होगा। नियत तिथि के उपरान्त कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। समीप के जिलों के इच्छुक विधि व्यवसायी भी अपने जिलाधिकारियों के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। यह नियुक्ति पूर्ण रूप से अस्थार्इ होगी तथा बिना किसी पूर्व सूचना के राज्य सरकार द्वारा संबंधित अधिवक्ता की आबद्धता समाप्त की जा सकती है। ऐसे शासकीय अधिवक्ताओं को न्याय विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्रचारित फीस देय होगी।
ऐसे आवेदक, जो किसी न्याय मित्र, सरकारी गैर सरकारी, वैतनिक, अवैतनिक पदों पर कार्यरत हों, किसी कालेज में अध्यापन करते हों, ओथ कमिश्नर, नोटरी काजी के पद पर कार्यरत हो, किसी राजनैतिक दल के सदस्य या पदाधिकारी हों तो उनके आवेदन पत्र पर तभी विचार किया जा सकता है, जब वे इस आशय का शपथ पत्र प्रस्तुत करेंगे कि आवेदित पद पर चयनित होने की दशा में उनके द्वारा अन्य पदों से त्याग पत्र दे दिया जायेगा।
आवेदन हेतु पासपोर्ट सार्इज नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित, आवेदक का नाम, पिता का नाम, पूरा पता स्थार्इ/पत्र व्यवहार, जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यतायें प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रतियॉ, जाति /उप जाति(अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़े वर्ग के आवेदकों द्वारा सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र प्रस्त किया जायेगा), अधिवक्ता बनने की तिथि/रजिस्ट्रेशन संख्या सहित, वकालत प्रारम्भ करने की तिथि, किन-किन न्यायालयों में वकालत की तथा उसकी कार्यावधि का विवरण, किस कानून (आपराधिक/दीवानी/राजस्व) की वकालत करते हैं प्रमाण पत्र सहित, विगत 02 वर्षों में न्यायालय में किये गये कार्य का विवरण तथा सफलता का प्रतिशत(न्यायालय द्वारा सत्यापित), आयकरदाता हैं अथवा नहीं, यदि हॉ तो पिछले तीन वर्षों के आयकर रिटर्न प्रस्तुत करें, हिन्दी में प्राप्त योग्यता, यदि इससे पूर्ण जिला शासकीय अधिवक्ता/अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अथवा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के रूप में कार्य किया गया हो, तो प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

Share This News