आशा कार्यकर्तियो का धरना प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक :-
गंगोलीहाट। आशा कार्यकत्रिर्यो का ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा। वहीं कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद गुड्डू ने आशा कार्यकर्तियों को धरनास्थल पर जाकर समर्थन दिया।

समर्थन देने वालों में एडवोकेट हीरेन्द्र रावल, कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहन सिंह बोरा, गणेश रावल, शंकर शाह, राजू रावल, दिनेश बिष्ट, धर्मेन्द्र मेहरा, अनुज माही, विक्की शाह, नाथ लाल शाह आदि कांग्रेसियों ने समर्थन दिया। वहीं धरना देने वालों में हीरा देवी, बीना कोठारी, कंमला बिष्ट, रेखा बोरा, जानकी देवी, शोभा देवी, मुन्नी भाटिया, रेखा सौन, कंमला भंडारी, मुन्नी भंडारी, ललिता देवी, दीपा जोशी, माधवी रावल व तारा मेहरा सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ती मौजूद रही।

