गंगोलीहाट की दो सड़को की मुख्यमंत्री घोषणा 2018 के अंतर्गत मिली वित्तीय स्वीकृति।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के दो सडको के मुख्यमंत्री घोषणा 2018 के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति दी है।विधायक मीना गंगोला ने बताया कि अब लम्बे समय से लम्बित सडको के मिर्माण के लिए सरकार द्वारा वित्तीय स्वीकृति मिलने से लोगो को सुविधा मिलने लगेगी।

22 सालों के बाद होगा थल लेजम सड़क में सुधारीकरण, डामरीकरण कार्य 2 करोड़ 3 लाख 29 हजार की हुई वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है।

तथा राईआगर चौड़मन्या मोटर मार्ग से कोटेश्वर-चचरेत 5 किमी.मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य 67.84 लाख की हुई स्वीकृति मिल गयी है अब दोने ही सडको पर जल्दी ही कार्य शुरू हो जायेगा। सडके बन जाने से स्थानीय ग्रामीणो को सुविधा मिलेगी।

