FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

देवभूमि इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर लकी कूपन को बेच रहे युवको को पुलिस ने दबोचा।

देवभूमि इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर लकी कूपन को बेच रहे युवको को पुलिस ने दबोचा।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-

गंगोलीहाट पोस्ट ऑफिस लाइन में खुले देवभूमि इंटरप्राइजेज के कार्यालय में कार्य करने वाले व्यक्ति .नकुल पुत्र राजेश पाल निवासी बक्सर सिंभावली जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश व शिव हरी पुत्र रविंद्र सिंह निवासी जिगरपुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश जिनके विरुद्ध गंगोलीहाट क्षेत्र में लॉटरी टिकट के नाम पर लोगों को जोड़कर उनसे हजार रुपए प्रति माह किस्त के रूप में मांगने संबंधी शिकायत पर पूछताछ करने पर संज्ञान में आया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा देवभूमि इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर लकी कूपन के तहत स्थानीय लोगों को कूपन बेचे जा रहे हैं परंतु क्षेत्र में कूपन से संबंधित लोगों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि हमारे द्वारा केवल कूपन लिया गया है लेकिन कूपन संबंधी मासिक धनराशि किसी के द्वारा नहीं दी गई है। उक्त संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे मांगे जाने संबंधी शिकायत दर्ज न कराए जाने पर उक्त व्यक्तियों का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम में चालान कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा उनके द्वारा वितरित किए जा रहे कूपन इत्यादि सामग्री जप्त की गई यदि भविष्य में उनके विरुद्ध कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उक्त संबंध में अकब से आवश्यक नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पुलिस कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष श्री विशन लाल, एसआई मोहन चंद्र जोशी, कांस्टेबल भगवत सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह कांस्टेबल नीरज चंद आदि थे।

Share This News