चौकड़ी हिमालय इंटर कॉलेज में आज मेरिट में आए बच्चों के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया

न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-
बेरीनाग। चौकड़ी हिमालय इंटर कॉलेज में आज मेरिट में आए बच्चों के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोविड के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो पाया था। विद्यालय में आज पल्लवी भैसोडा मेघा बोरा, ललित जोशी को उत्तराखंड बोर्ड में मेरिट लिस्ट में आने पर विद्यालय की ओर से टेबलेट एवं प्रतिवर्ष दिया जाने वाला साइंस अवार्ड भी दिया गया जिसमें 50000 की नगद धनराशि दी गई ।सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य देव बाला बिष्ट , प्रबंधक चंद्र सिंह कार्की, आशा भैसोडा, बीएस बिष्ट एमएस कुठियाल आदि कई लोग मौजूद रहे।


