FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

सरयू घाटी स्वायत्त सहकारिता सेराघाट का अधिवेशन हुआ आयोजित।

सरयू घाटी स्वायत्त सहकारिता सेराघाट का अधिवेशन हुआ आयोजित

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गणाई गंगोली के सरयू घाटी स्वायत्त सहकारिता सेराघाट का 8 वा अधिवेशन का किया गया आयोजन! वीणा महादेव मंदिर सेराघाट के प्रांगण मे आज सरयू घाटी स्वायत्त सहकारिता की महिलाओं ने अधिवेशन किया। सेराघाट क्षेत्र के दस गांवों मे स्वयं सहायता समूह के 330 महिलाए इस सहकारिता सेे जुड़े है। सहकारिता के द्वारा सेराघाट क्षेत्र मे दुग्ध डेरी, मुर्गी चारा उत्पादन हेतु मशीन, पशु चारा उत्पादन हेतु मशीन, व मसाला उद्योग लगाया गया है। सहकारिता क्षेत्र के लोकल उत्पादन का क्रय विक्रय भी करती है । अधिवेशन मे सहकारिता ने पशुपालकों को पुरस्कार भी वितरण किया! जिसमे प्रथम पुरस्कार श्रीमती लीला देवी ने प्राप्त किया ।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि सेराघाट के पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता मोहन जोशी थे। मुख्य अतिथि द्वारा सहकारिता के सदस्यों को बताया कि हमे पारम्परिक व जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। मडुवा मादिरा भट, सोयाबीन, गहत, मसूर, आदि उत्पादन को बढाना है ताकि हम और हमारा परिवार स्वास्थ्य रहे डेरी से जुड़े परिवारों की सराहना की गयी। अधिवेशन मे अध्यक्षा पार्वती देवी, उपाध्यक्षा रजनी जोशी, सचिव पूनम देवी, राईज संस्था सदस्य राजेन्द्र महरा,कमला विष्ट , तथा गुमान सिह बाणी, षष्ठी नियोलिया, रघवर दत्त नियोलिया ,चंद्रा देवी, गोदावरी देवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अधिवेशन का संचालन ममता देवी द्वारा किया गया।

Share This News