berinagFEATUREDLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

प्रतिभा को निखारने के लिए कब्बड्डी मैच का आयोजन संम्‍पन्‍न

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग मण्डल के चौड़मन्यां में मानव मंदिर मिशन के तहत पूजनीय गुरुजी रूपचंद्र जी महाराज, पूजनीय  साध्वी समताश्री ,अरुन योगी  के सौजन्य से चौड़मन्यां में बच्चों की शिक्षा के लिए  विगत वर्षो की तरह इस वष र्भी पूर्व राज्यमंत्री फकीर राम टम्टा के प्रयासों से ट्यूशन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए कब्बड्डी मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन मंत्री द्वारा किया गया। मैच प्रहलाद टीम व अभिमन्यु टीम के बीच खेला गया ,प्रहलाद टीम ने मैच मे जीत दर्ज की।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  पूर्व राज्यमंत्री फकीर राम टम्टा मुख्य अतिथि रहे। पूर्व राज्यमंत्री फकीर राम टम्टा द्वारा सभी बच्चों को टी र्स्‍ट  वितरित किए एवं क्षेत्र की जनता ने पूर्व राज्‍य मंत्री फकीर राम टम्‍टा का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान नरेश कोहली, कमल टम्टा,  पूजा देवी, बसंत कुमार,  आशा देवी,  सम्पत्ति देवी, कलावती देवी, भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share This News