berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पाॅच दिन से लापता महिला का शव पेड़ से लटका मिला।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग पांच दिन  पूर्व  ग्राम जाखरावत निवासी घर से लापता हो गयी थी। सोमवार को   गायब मंजू देवी का शव पुलिस टीम को गांव से 6 किमी दूर लालूकाछीड़ के जंगल में पेड से लटका मिला ।
पुलिस से मिली जानकारी के 16 सितम्बर को जाख रावत मंजू देवी उम्र 36 स्वर्गीय राजेंद्र रावत की पत्नी गायब थी ।स्वजनो और ग्रामीणों द्रारा ढूंढ़खोज करने पर नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया । पुलिस टीम और एस डी आर एफ की टीम ने रेस्क्यू कर गांव से 6 किमी दूरी पर मंजू देवी का शव लालूकाछीड़ के जंगल में सोमवार को दिन पेड़ से लटका मिला।शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज गया है । महिला विगत एक वर्ष पूर्व पति के मौत से मानसिक तनाव में  बतायी जा रही थी। मृतक महिला के दो लड़के है एक लड़का 15 वर्ष और दूसरा लड़का 11 वर्ष का है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है ।

Share This News